सुल्तानपुर के समीप सड़क से नीचे जा रहे रास्ते मे गिरी गाड़ी। वीडियो ग्रैब
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थार खाई में गिरी
एमएमयू अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था ऊना का वरुण जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सुल्तानपुर-मझोली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत हो गई। हादसा वीरवार सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब एक महिंद्रा थार गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वरुण जोशी (पुत्र योगेश्वर जोशी), निवासी रक्कड़ कॉलोनी, जिला ऊना के रूप में हुई है, जो एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर में इंटर्नशिप कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह सुबह के समय सुल्तानपुर-मझोली मार्ग से गुजर रहा था, तभी मझोली के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।