नालागढ़ में एबीवीपी की बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ता-स्रोत- एबीवीपी
नालागढ़ में समीक्षा बैठक में के दौरान कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ जिला की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में आगामी एक वर्ष के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नालागढ़ जिला की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी योजना बनाई गई। बैठक में परिषद की सदस्यता अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा हुई और आगामी सत्र के लिए सदस्यता के लक्ष्य निर्धारित किए गए। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचकर परिषद की विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया गया। जिला सोशल मीडिया संयोजक अर्पित ने बताया कि बैठक में जहां-जहां विद्यार्थी, वहां-वहां परिषद के संकल्प को और अधिक मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। परिषद के विचारों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में संगठन को मजबूत करने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में परिषद के कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन को अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में आकाश नेगी, सौम्या भंडारी, अर्पित, योगेश, आदर्श पांडे और अभिषेक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-