फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एबीवीपी ने नालागढ़ कॉलेज में नए छात्रों के लिए लगाया मार्गदर्शन शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले से जुड़ी दुविधाएं दूर कीं, विषय चयन और दस्तावेजों पर दिया विस्तृत मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई नालागढ़ की ओर से राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में प्रवेश लेने आए विद्यार्थियों की सहायता करना और उन्हें प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने नए छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया, सही विषय चयन तथा दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों और शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। एबीवीपी नालागढ़ इकाई अध्यक्ष सौम्या ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश को लेकर नए विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में कई प्रकार की शंकाएं थीं, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने दूर किया। उन्होंने कहा कि परिषद का प्रयास है कि किसी भी छात्र को प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो। इस मार्गदर्शन शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं का समाधान भी करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें