फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एबीवीपी नालागढ़ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
नालागढ कालेज में एबीवीपी के पदाधिकारी छात्र विरोधी नीतियों के विरोध में प्राचार्य को ज्ञापन देत
विज्ञापन
छात्र संघ चुनावों को बहाल करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी तरह से लागू करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नालागढ़ इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सरकार ने उचित कदम नहीं उठाए तो वे अपना आंदोलन और तेज कर देंगे। नालागढ़ इकाई मंत्री मधु राजपूत ने बताया कि परिषद हमेशा छात्रों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए तो परिषद आंदोलन को और बढ़ावा देगी। ज्ञापन के माध्यम से छात्र संघ चुनावों को बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी तरह से लागू करने व सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रणाली को समाप्त कर नियमित शिक्षक भर्ती करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें