सरकार व नशा माफिया के खिलाफ की नारेबाजी
छात्र संघ चुनाव को बहाल करने भी रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। एबीवीपी नालागढ़ इकाई ने कालेज में नशे के खिलाफ अपना रोष प्रदर्शन किया। छात्र संगठन का मानना है कि सरकार नशे को रोकने में नाकाम रही है। नालागढ़ इकाई की अध्यक्ष पूनम ने बताया कि अगर प्रशासन और पुलिस नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई नहीं करती है, तो यह आंदोलन और उग्र होगा। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द नशा तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हुई और उनके नेटवर्क को ध्वस्त नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद सड़कों से लेकर विधनसभा तक इस लड़ाई को जारी रखेगी। परिषद ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल, शिक्षक और गैर-शिक्षकों की शीघ्र भर्ती, एचपीयू और सीएसके पालमपुर में स्थायी कुलपति को नियुक्त करने की मांग सरकार से की है। विद्यार्थी परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो छात्र सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
ओमपाल सिंह