फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शतरंज में अभिषेक, बैडमिंटन में मृगना और अनिमीष विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शूलिनी विश्वविद्यालय में इंडोर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शूलिनी विश्वविद्यालय में इंडोर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में टेबल टेनिस, बैडमिंटन और शतरंज सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। शतरंज में अभिषेक कुमार झा ने प्रथम, विनम्र सिंह गांधी उपविजेता रहे। टेबल टेनिस के लड़कों के एकल वर्ग में अभिषेक विजेता रहे और रिजुल दूसरे स्थान पर रहे। लड़कों के युगल वर्ग में रिजुल और मृदुल की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिषेक और सूरज उपविजेता रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन में महिलाओं के एकल वर्ग में मृगना ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि निमिषा उपविजेता रहीं। पुरुष एकल वर्ग में अनिमीष विजेता रहे और दीपांश दूसरे स्थान पर रहे। महिला युगल में मृगना और अनुष्का की जोड़ी चैंपियन बनी, जबकि श्रीजल और दिव्यांश उपविजेता रहे। पुरुष युगल में वंश और दीपांश ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अनिमीष और रोहनीत दूसरे स्थान पर रहे। मिश्रित युगल में आदित्य और मृगना ने खिताब जीता, जबकि कुणाल और सुहाना उपविजेता रहे। शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पीके खोसला ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. नीरज गंडोत्रा, एसोसिएट डीन छात्र कल्याण के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें