फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अभिनव हेड बॉय, आरोही बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग में आयोजित छात्र परिषद अलंकरण समारोह के दौरान उपस्थित मुख्य
विज्ञापन
बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग में छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में प्रधानाचार्य इंदिरा शर्मा के मार्गदर्शन में छात्र परिषद का गठन एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व उप प्रधान एवं समाजसेवी सीताराम और प्रधानाचार्या की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्चपास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसमें अभिनव ठाकुर हेड बॉय और आरोही को हेड गर्ल चुना गया। वहीं आयुष रघुवंशी को वायु सदन का कप्तान, हिमानी को अग्नि सदन का कप्तान और प्रियंका को पृथ्वी सदन का कप्तान नियुक्त किया गया। इसके उपरांत सभी नवनियुक्त सदस्यों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा एवं अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्यारे लाल चौहान, शिक्षा समिति प्रधान चुनीलाल, चेयरमैन धनीराम, समाजसेवी रामप्यारी और किरण बाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें