फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में नहीं हो रहे आधार कार्ड अपडेट, लोग परेशान

Mon, 02 Sep 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को अपडेशन के लिए जाना पड़ रहा है सोलन
विज्ञापन

आसपास की आधा दर्जन पंचायातें हैं धर्मपुर के तहत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के कार्यालय में आधार अपडेशन व नया आधार कार्ड बनाने का कार्य पिछले काफी समय बंद पड़ा है, इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। धर्मपुर आधार केंद्र में धर्मपुर के साथ लगती लगभग आधा दर्जन पंचायतों के लोग यहां आधार अपडेट करवाने पहुंचते हैं, मगर यहां पर उन्हें निराशा हाथ लगती है। मजबूरन उन्हें इसके लिए 16 किलोमीटर दूर सोलन पहुंचना पड़ रहा है।
आधार कार्ड अपडेशन करवाने वाले स्थानीय निवासी संजय कुमार, निशा ठाकुर, अजय, वीरेंद्र आदि ने बताया कि धर्मपुर में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए हमें बहुत ज्यादा मुश्किल आ रही है। धर्मपुर में जिला प्रशासन आधार कार्ड अपडेशन के लिए लगभग दो सेंटर खोले ताकि लोगों की ज्यादा भीड़ न हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रम कार्ड योजना, बैंक कार्य, स्कूल, पेंशन व कर्मचारी भविष्य निधि के लिए आधार अपडेशन होना जरूरी है, जिसके कारण लोगों को अपना काम छोड़कर आधार कार्ड बनवाना पड़ रहा है। हालांकि आधार अपडेशन में बुजुर्ग व बच्चों को ज्यादा समस्याएं आ रही हैं। यह दोनों वर्ग ज्यादा देर तक खड़े नहीं हो सकते। इससे स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति गहरा रोष पनप रहा है।
धर्मपुर के स्थानीय लोग आशु, पलक, लीमा, नरेश, गीता, हेमराज, जितेंद्र, अनिल, संजीव का कहना है कि बंद आधार केंद्र को दोबारा से जल्द खोला जाए ताकि लोगों को आधार अपडेशन की सुविधा मिल सके। वहीं किसी बारे में अगर कोई जानकारी लेनी हो तो वह भी नही मिल पा रही है जिसके कारण हम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में खंड विकास अधिकारी धर्मपुर रामस्वरूप ने कहा कि आधार कार्ड अपडेट न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। इस बारे में आला अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें