फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भटोली से लापता हुई एक युवती

Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने महिला थाने में गुम होने की दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


कंपनी में बहन के साथ काम करने वाले युवक पर शक

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। भटोली के एक निजी उद्योग में काम करने वाली युवती पिछले दस दिनों से लापता है। युवती के भाई ने महिला थाने में अपनी बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने एक युवक पर शक जाहिर किया है, जो उसकी बहन की कंपनी में ही काम करता था।
जिस दिन से युवती लापता हुई है, उसी दिन से वह युवक भी गायब है। परिवार को शक है कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में प्रवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन भटोली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। उसी कंपनी में उत्तर प्रदेश का एक युवक भी तैनात था, जो उसकी बहन से फोन पर बातें करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और संदिग्ध युवक, दोनों के फोन लापता होने के दिन से ही बंद आ रहे हैं। इस बात से परिवार का शक और गहरा गया है कि युवक ही युवती को अपने साथ ले गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम युवक और युवती दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और दोनों के फोन रिकॉर्ड की जांच करने की बात कही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें