फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में युवक से लूट, सिर पर किया रॉड से वार, सात टांके लगे

विज्ञापन
नालागढ़ बस स्टैंड पर रात को घायल हुआ युवक ऋषि ठाकुर-  संवाद।
विज्ञापन
न्यू बस स्टैंड के पास 4-5 युवकों ने किया हमला, बैग छीनकर फरार
विज्ञापन

मंडी के धर्मपुर का रहने वाला है पीड़ित ऋषि ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में देर रात एक युवक पर हमला कर लूटपाट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडी जिले के धर्मपुर तहसील निवासी ऋषि ठाकुर (पुत्र तारा चंद), जो वर्तमान में न्यू नालागढ़ में रह रहा है। वह रात करीब 12 बजे नालागढ़ के न्यू बस स्टैंड पहुंचा था। यहां से उसने रात एक बजे मंडी के लिए बस पकड़नी थी। जैसे ही वह बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के पास पहुंचा, पीछे से 4 से 5 अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना के बाद उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। हमले में युवक के सिर पर सात टांके लगे हैं। पीड़ित के अनुसार लुटेरे लूट की मंशा से आए थे और उन्होंने उसकी जेबों की भी तलाशी ली। युवक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। घायल युवक ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। थाना नालागढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें