फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: करंट लगने से युवक की मौत, कुणी खड्ड में गया था मछलियां पकड़ने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू शिमला में रहता था यूपी का युवक, कोटशेरा कॉलेज में प्रथम वर्ष का था छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार के कुणी खड्ड में शिमला के एक युवक की करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दो अक्तूबर को कुछ अन्य साथियों के साथ शिमला से कुनिहार खड्ड में मछलियां पकड़ने के लिए आया था। करंट लगने के बाद उसके साथी उसे कुनिहार अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित। सूचना मिलते ही कुनिहार पुलिस अस्पताल पहुंची जहां पर मृतक अमित कुमार पुत्र सोहन चौहान निवासी न्यू शिमला रझाना, स्थायी पता आजमगढ़ उत्तर प्रदेश अस्पताल में मृत पाया गया। मृतक के भाई रजनीत ने बताया कि अमित कोटशेरा कॉलेज शिमला में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। इनके पिता शिमला में मिस्त्री व ठेकेदार का काम करते हैं। यह चार भाई बहन हैं। दो अक्तूबर को यह, इसका छोटा भाई अमित कुमार, इसका ताया मोहन लाल व ताया के लड़के सनी चौहान, रवि और इनका दोस्त इब्राहिम मछली पकड़ने के लिए शिमला से कुनिहार कुणी खड्ड के लिए आए थे। कुणी खड्ड में मछलियां पकड़ने के बाद इन्होंने कुनिहार में दशहरा का मेला देखना था। दोपहर करीब 1:00 बजे यह सभी कुणी खड्ड पहुंचे उसके बाद यह सभी ऊपर खेतों में थोड़ी देर आराम करने के लिए बैठ गए। इस दौरान इसका भाई खड्ड में बिजली की तार लेकर चला गया। जब इसका भाई काफी देर तक वापस नहीं आया तो वे सभी उसे देखने के लिए खड्ड में गए। वहां उन्होंने देखा की अमित कुमार पानी में पड़ा था और बिजली की तार साथ में बने पंप हाउस के स्वीच में लगी थी। उसके बाद इन सभी ने अमित को पानी से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में कुनिहार अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इन्होंने अमित की मौत पर किसी पर कोई शक नहीं जताया। उधर, डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें