संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट के साथ लगते बढयावला में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। जोकि अपने पति के साथ पिछले 16 साल से बढयावला में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतका मानसिक रोगी बताई जा रही है। जिसका पिछले काफी सालों से आईजीएमसी शिमला से भी इलाज चल रहा था। पुलिस जानकारी के सूचना मिली कि गांव बढयावला में एक महिला ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर पुलिस थाना कंडाघाट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि एक महिला पंखे में फंदे से लटकी हुई है। महिला की पहचान तुलसी दवी पत्नी संजय कुमार हाल किरायेदार गांव बढयावला तहसील कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई। महिला मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। मामले को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए गए। इसमें पाया कि चार वर्ष पूर्व मृतका की यादाशत चली गई थी। इसका इलाज आईजीएमसी शिमला में चला था। उसके उपरांत मृतका की यादाशत वापस आ गई थी। लेकिन मानसिक रूप से परेशान रहती थी। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच पर मृतका के परिजनों व अन्य लोगों ने उसकी मृत्यु पर किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।