फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-सिसवां मार्ग पर टपरियां के समीप पलटा ट्राला, दस घंटे बंद रही ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी से तैयार माल लेकर चंड़ीगढ़ की तरफ जा रहा था, मार्ग बंद होने से बसों के रूट प्रभावित
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद हुई वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-सिसवां मार्ग पर टपरियां के समीप एक ट्राला पलट गया। इस कारण मार्ग पर 10 घंटे के लिए यातायात बंद रही। यह घटना सुबह करीब 5:30 की बताई जा रही है। दोपहर दो बजे के बाद मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया। मार्ग बंद होने से बद्दी से चंडीगढ़ आवाजाही करने वाले दो दर्जन से अधिक सरकारी और निजी रूट भी प्रभावित हो गए। इसमें सबसे अधिक नुकसान सीटीयू की बसों को झेलना पड़ा। जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के बद्दी सिसंवा रूट पर भैरव मंदिर के समीप एक बड़ा ट्राला पलट गया। इससे सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक बसों को वाया पिंजौर होकर जाना पड़ा। मंगलवार सुबह अचानक मार्ग बंद होने से मोहाली व खरड़ की ओर से आने वाले कामगार भी देरी से काम पर पहुंचे। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बद्दी-सिसवां मार्ग को दोपहर दो बजे यातायात के लिए खोल दिया गया था। हरियाणा पुलिस ने मार्ग पर गिरे ट्राले को हाइड्रा मशीन से हटाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें