फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-रामशहर मार्ग पर ट्रक पर गिरा पेड़

विज्ञापन
नालागढ़ के रामशहर मार्ग पर ट्रक के ऊपर गिरा सफेदे का पेड़- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर अंधड़ के कारण एक पुराना सफेदे का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे के समय ट्रक में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। बनी गांव के ट्रक संचालक भाग सिंह ने बताया कि उनका चालक रमन शाम के समय ट्रक को रामशहर मार्ग पर खड़ा करके अपने गांव चला गया था। घर पहुंचते ही उसे पेड़ गिरने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पेड़ गिरने से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। इस हादसे में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में होने वाली किसी भी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए इन खतरनाक पेड़ों को जल्द से जल्द कटवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें