फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में ट्राले ने कार को मारी टक्कर, सभी सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबुजा बाईफर्केशन के पास हुआ हादसा, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर छामला स्थित अंबुजा कंपनी बाइफर्केशन के पास एक ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को भी चोट नहीं आई। दाड़लाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सीमा चंदेल महाजन पत्नी नितिन महाजन, निवासी ओक विला, क्लवा रोड डलहौजी, जिला चंबा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार से शिमला की ओर जा रही थीं। कार को समीर मोहम्मद, निवासी गांव छबरू, डाकघर औरा, तहसील सलूणी, जिला चंबा चला रहे थे। जब उनकी कार अंबुजा कंपनी बाइफर्केशन के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे ट्राले ने गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें