फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के निराकरण के लिए बन रही त्रि-स्तरीय रणनीति : डॉ. शांडिल

विज्ञापन
कंडाघाट में साहित्य कला परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते स्वास्थ्य मंत्री। स्रोत
विज्ञापन
कंडाघाट में गांधी व शास्त्री जयंती सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

नशे की रोकथाम, नशा करने वालों की शीघ्र पहचान की जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा है कि सरकार नशे की समस्या से निपटने के लिए नशामुक्त हिमाचल अभियान आरंभ करने जा रही है। इसके तहत नशे की रोकथाम, नशा करने वालों की शीघ्र पहचान और नशे की लत से पीड़ित लोगों को समाज में वापस लाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए त्रि-स्तरीय रणनीति बनाई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कंडाघाट में साहित्य एवं कला परिषद चायल द्वारा गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती सप्ताह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर साहित्य एवं कला परिषद चायल के संयुक्त तत्वावधान में कवि गोष्ठी एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिचर्चा भी आयोजित की गई। परिषद द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 नागरिकों को हिमाचल प्रेरणा सम्मान से सम्मानित भी किया गया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से साहित्य एवं कला परिषद चायल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, जिप सदस्य लीला ठाकुर, सैंज पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर, नौणी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, साहित्य एवं कला परिषद चायल के अध्यक्ष प्रेम कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें