फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की में 11 जनवरी को सजेगा प्रतिभा का सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम अर्जित करने वाली विभूतियां होगी सम्मानित
विज्ञापन

मानव कल्याण समिति अर्की करेगा समारोह का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। मानव कल्याण समिति अर्की का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 11 जनवरी रविवार को आयोजित किया जाएगा। गोरक्षक सभा अर्की के सामुदायिक भवन में होने वाले इस भव्य समारोह में क्षेत्र की उन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्की का नाम रोशन किया है। यह निर्णय समिति के प्रधान राजिंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में लिया गया। समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से तीन हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स (फ्लोर बॉल) की कांस्य पदक विजेता टीम की कप्तान कुमारी रिया,गांव जाबल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त डिप्टी कमाडेंट जगदीश चंद और नालागढ़ साहित्य कला मंच के संस्थापक व प्रख्यात पहाड़ी साहित्यकार डॉ. यादव किशोर गौतम शामिल हैं। समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि मेधावियों के साथ-साथ उन स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने निशुल्क चिकित्सा शिविरों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। बैठक में चमन लाल अंगिरस, डॉ. अमित शर्मा और धर्मपाल शुक्ला द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रोशन लाल वर्मा, प्रेम सिंह चौहान, गोपाल लाल, देवेंद्र पाल और रोहित शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मेधावी छात्रों पर होगी पुरस्कारों की बौछार
समारोह में सरकारी स्कूलों के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें जमा दो मांगू स्कूल की मोनिका, हिमेश और रक्षिता। दसवीं में दाड़ला स्कूल की हिमांशी, डुमेहर के कुशल व बलेरा की दीपाली और धुंदन की हर्षिता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें