फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जयराम 25 को पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की बनाई गई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भारतीय जनता पार्टी अर्की की विशेष बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। महामंत्री यशपाल कश्यप ने बताया कि 25 नवंबर को पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों में परिषद सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, चुने हुए प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को शालाघाट के कोटली मैदान में सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व जनता कार्यक्रम में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक बैठक की गई। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त गांव-गांव में छोटी बैठकें करके लोगों को लाने के लिए व्यवस्था की जाएगी, जिससे इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। बैठक में राजेश महाजन, यशपाल कश्यप, ओम प्रकाश गांधी, सुरेंद्र ठाकुर, भीम शर्मा, बहादुर सिंह ठाकुर, राकेश गौतम, दिलीप पाल, रामचंद्र पाल, सुरेश जोशी, विजय सिंह ठाकुर, अनूप चौहान, केसी पंवर, रमेश ठाकुर, प्रेम कंवर, राजेश पूरी, हरीश कुमार, श्यामा नंद शांडिल, नरेश ठाकुर, संतराम ठाकुर समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें