फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जंगली जानवरों के लिए जीवनदायी बना पांच लाख से बना सरोवर

Fri, 14 Aug 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
मांगू पंचायत के सोरिया वन क्षेत्र में बना सरोवर, जहां वन्यजीवों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कर
विज्ञापन
सोरिया वन में पानी का इंतजाम, वन्यजीवों को मिला नया ठिकाना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत मांगू के सोरिया वन क्षेत्र में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत पांच लाख रुपये की राशि से सरोवर का निर्माण किया गया है। वन क्षेत्र होने के कारण सरोवर की उपयोगिता और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इसके समीप सोलर सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किया गया है।
विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरोवर के निर्माण के बाद इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सोलर सीसीटीवी के माध्यम से सामने आया कि इस सरोवर का उपयोग विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों द्वारा किया जा रहा है। इनमें बारहसिंगा, काकड़, जंगली सूअर, हिरण और गीदड़ प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरोवर न केवल वन्यजीवों के लिए पेयजल का महत्वपूर्ण स्रोत बन रहा है, बल्कि इससे क्षेत्र के भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। वन क्षेत्र में पानी की उपलब्धता होने से वन्यजीवों को विशेष रूप से गर्मी और सूखे के दौरान काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मांगू के सोरिया वन में निर्मित यह सरोवर वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सोलर सीसीटीवी के माध्यम से वन्यजीवों की गतिविधियों की निगरानी होने से सरोवर की उपयोगिता और इसके सकारात्मक प्रभावों को भी दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें