फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोर्ट के आदेशों के बाद डिफॉल्टर घोषित व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण न चुकाने पर गैर कृषक ऋण व बचत सहकारी सभा सुबाथू ने घोषित किया था डिफॉल्टर
विज्ञापन

कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद भी पेशी पर नहीं पहुंच रहा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गैर कृषक ऋण व बचत सहकारी सभा सुबाथू से ऋण लेकर न चुकाने वाले एक डिफॉल्टर व्यक्ति को कोर्ट के सख्त आदेशों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब व्यक्ति बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। जानकारी के अनुसार तीन अक्तूबर को कोर्ट ने भूमेश गर्ग निवासी आढ़त बाजार सुबाथू जिला सोलन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके अनुसार भूमेश गर्ग ने गैर कृषक ऋण व बचत सहकारी सभा सुबाथू से ऋण लिया था, लेकिन वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापिस करने में नाकाम रहा। इस पर उसे सोसायटी ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था। इसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 2,66,39,483 रुपये बनती है। देनदारी को न चुकाने पर भूमेश के खिलाफ सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट लोन रिकवरी का मामला में चल रहा है। भूमेश गर्ग को कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने इसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसकी अनुपालना करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी भूमेश गर्ग को सुबाथू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसे सहायक पंजीयक सभाएं सोलन के कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें