फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: झाड़माजरी में राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर,पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर झाड़माजरी के समीप एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की दोनों टांगें बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई हैं। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस से जानकारी के अनुसार यह हादसा देर शाम उस समय हुआ जब व्यक्ति पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई भेजा गया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत अभी गंभीर है। सुधार आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी के जरिये टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें