फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजगढ़ रोड पर अग्निशमन विभाग के पास बनेगी 200 वाहनों की पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने की जमीन की निशानदेही
विज्ञापन

6 करोड़ से होगा पार्किंग निर्माण का कार्य पूरा, मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के सबसे व्यस्त राजगढ़ रोड पर पार्किंग की गंभीर समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। अग्निशमन विभाग के समीप प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग को लेकर मंगलवार को नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि की निशानदेही की। महापौर ऊषा शर्मा की विशेष उपस्थिति में हुई इस प्रक्रिया के बाद अब निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम ने अक्तूबर 2024 में इस परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग को भूमि हस्तांतरित की थी। विभाग ने इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया है, जिसके अनुसार करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसमें चार फ्लोर बनेंगे। तीन फ्लोर में पार्किंग होगी जबकि एक फ्लोर में हॉल तैयार किया जाएगा। पार्किंग में करीब 200 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। निशानदेही के दौरान पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने मौके पर ही नक्शे के अनुसार निर्माण क्षेत्र का निर्धारण किया। टीम ने उन सभी हिस्सों को कवर किया जहां खुदाई और पिलर लगाने का काम होना है। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के बीच समन्वय के बाद अब मशीनों को साइट पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन


कोट
राजगढ़ रोड पर पार्किंग की समस्या लंबे समय से शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार को निशानदेही की प्रक्रिया पूरी कर लोक निर्माण विभाग को जगह सौंप दी गई है। विभाग को इसी माह निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पार्किंग के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें