फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दानोघाट में चलती वैन में लगी आग,समय रहते बाहर निकले दो युवक

विज्ञापन
दानोघाट के समीप एनएच-205 पर ओमिनी वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू, 50 से 60 हजार का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। उपमंडल अर्की में एनएच-205 पर दानोघाट के समीप चलती वैन में अचानक से आग लग गई। वैन में दो युवक सवार थे। वैन में आग लगने का अंदेशा होते ही दोनों युवक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग प्रभारी अशोक धीमान ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से दानोघाट में गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तथा साथ लगते क्षेत्र को भी आग से सुरक्षित किया। उन्होंने बताया कि यह वैन कृष्ण लाल पुत्र रामकिशन की थी, जो दाड़लाघाट से शिमला की ओर जा रहे थे। इस घटना में लगभग 50 से 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें