फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मांझू में 95 लाख से बनेगा आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Mon, 16 Nov 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने दिसंबर के मध्य तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

योगेश शर्मा
अर्की (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग के मांझू (बागी) में करीब 95 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का आधुनिक भवन बनाया जाएगा। इसके निर्माण से पलोग पंचायत सहित आसपास की कई पंचायतों के हजारों लोगों को घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
नया भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को सामान्य बीमारियों और प्राथमिक उपचार के लिए अर्की या अन्य दूरदराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की योजना के अनुसार, दो मंजिला भवन का निर्माण आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। भूतल पर चिकित्सक का ओपीडी कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, नर्सिंग रूम, ड्रेसिंग रूम और शौचालय बनाए जाएंगे। वहीं, पहली मंजिल पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि आपात स्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएचसी भवन के निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिसंबर के मध्य तक टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन


कोट
प्रदेश सरकार की ओर से पीएचसी भवन निर्माण के लिए 95 लाख रुपये की राशि विभाग के पास जमा करवा दी गई है। टेंडर से संबंधित लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही टेंडर आमंत्रित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। - केके चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें