फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताए आचार संहिता के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कसौली विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कसौली नारायण सिंह चौहान ने बैठक आयोजित की। बैठक में लोकसभा चुनावों में लागू की जाने वाली आदर्श आचार संहिता के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और एंटी डिफेसमेंट टीमों (विरूपण विरोधी दलों) के नोडल अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के जारी दिशा-निर्देशों की प्रतिलिपियां बांटी गईं, वहीं उन्हें आदर्श आचार संहिता के नियम बताए। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी परिसरों, सार्वजनिक स्थानों व निजी संपत्तियों से अनाधिकृत विरूपणों को हटाने के लिए विरूपण विरोधी दलों का गठन किया गया, जिनके नोडल अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कसौली ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी परिसरों, 48 घंटे के भीतर सभी सार्वजनिक स्थानों और 72 घंटे के भीतर निजी संपत्तियों के परिसर में पाए जाने वाले सभी अनाधिकृत विरूपणों को हटाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें