फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल में 6 व 7 नवंबर को सजेगा वॉलीबॉल का महाकुंभ

Tue, 03 Nov 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल क्रिकेट क्लब और जिला सोलन वॉलीबाॅल संघ के सौजन्य से होगा आयोजन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के विजेता को 61,000 और महिला वर्ग के विजेता को मिलेंगे 21,000
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। जिला सोलन के पर्यटन स्थल चायल में 6 और 7 नवंबर को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चायल क्रिकेट क्लब और जिला सोलन वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता के आयोजक एवं ग्राम पंचायत चायल के प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 61 हजार रुपये और उपविजेता को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, महिला वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये मिलेंगे।सके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट लिब्रो और बेस्ट प्लेयर के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए 1,000 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक टीमें 3 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें