फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर नालागढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल मातृशक्ति स्रोत: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़( सोलन)। भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर नालागढ़ में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। परशुराम मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा पुराने बाजार से होते हुए कालका चौक, रोपड़ चौक से होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए वापस परशुराम मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बाजार में जगह-जगह लोगों खाने पीने की वस्तुओं के स्टाॅल लगा रखे थे। शोभायात्रा में नगर की सभी वर्गों की विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य लोग शामिल हुए जो सामाजिक एकता का परिचायक है। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा नालागढ़ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती के निमित्त 11 अप्रैल से शुरू राम कथा की पूर्णाहुति रविवार को होगी। कथा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें