संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति एवं शंभू परिवार के सौजन्य से 16 नवंबर 2026 विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के शिव भक्तों में उत्साह है।
समिति के अध्यक्ष राम रतन तंवर और उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 15 नवंबर को श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से होगा। इसके बाद 16 नवंबर को विधि-विधान से बाबा गुफानाथ जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके उपरांत यज्ञ, हवन और पूर्णाहुति के साथ अखंड पाठ का समापन होगा। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन संध्या भी होगी, जिसमें भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शिव तांडव गुफा कुनिहार पहुंचने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा गुफानाथ जी का आशीर्वाद लेने, भजन संध्या में शामिल होने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।