फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैलेट बॉक्स के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था संभालेगी चार सदस्यीय टीम, प्रत्याशी और एजेंट भी रह सकेंगे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
26, 28 और 30 मई को होने वाली पोलिंग के बाद धर्मपुर स्कूल भवन में रखे जाएंगे बैलेट बॉक्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में बैलेट बॉक्स रखते और निकालते समय उम्मीदवार या एजेंट रह सकते हैं उपस्थित
एसडीएम और तहसीलदार सहित चार शीर्ष अधिकारियों की टीम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर में होने वाले जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावों के दौरान मतपेटियों (बैलेट बॉक्स) की सुरक्षा और स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है, जो पूरी व्यवस्था पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी धर्मपुर व निर्वाचन अधिकारी पंचायत धनीराम पंवर तथा पंचायत निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि आगामी 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायत चुनावों की पोलिंग के बाद जिला परिषद व पंचायत समिति के बैलेट बॉक्स धर्मपुर स्कूल भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, स्ट्रांग रूम में बैलेट बॉक्स को रखते समय, उसे बंद करते समय और बाद में निकालते समय सभी प्रत्याशी स्वयं या अपने अधिकृत एजेंटों को मौके पर भेज सकते हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और वहां की व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। बैलेट बॉक्स रखने के दौरान और व्यवस्था की निगरानी के लिए चार अधिकारियों की यह टीम मुस्तैद रहेगी। इसमें एसडीएम कसौली एवं जिला परिषद निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार कसौली एवं पंचायत समिति निर्वाचन अधिकारी जगपाल सिंह, बीडीओ धर्मपुर एवं निर्वाचन अधिकारी पंचायत धनीराम पंवर, पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा इन सभी अधिकारियों की देखरेख में ही स्ट्रांग रूम की पूरी व्यवस्था का संचालन और सुरक्षा का जिम्मा रहेगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें