दसोरा माजरा के दरबार में गुगा नवमीं के अवसर पर हाजरी लगते विधायक राम कुमार चौधरी व अन्य – स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। गुग्गा नवमीं के अवसर गुग्गा मेड़ी दसोरा माजरा पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। भक्तों ने गुग्गा मेड़ी पर गुग्गा जाहरवीर के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर गुग्गा मेड़ी प्लांखवाला की भगत चंचल रघुवंशी ने गुग्गा जाहरवीर के भजनों का गुणगान किया। विधिवत पूजा-अर्चना कर गुग्गा जाहरवीर को भोग लगाया गया। इस मौके पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने शिरकत कर शीश नवाया। विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा के बीबीएन क्षेत्र के लोगों की गुग्गा जाहरवीर महाराज में विशेष आस्था है। हर पंचायत में गुग्गा जाहरवीर की मेड़ी की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं गुग्गा नवमीं के अवसर पर दसोरा माजरा गुग्गा मेड़ी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगत सुरेंद्र रघुवंशी ने बताया के हर वर्ष नवमीं के अवसर पर मेड़ी पर भजन-कीर्तन ओर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, समाजसेवी कमल ज्ञानी, बीडीसी पुष्पेंद्र कौर, सोनू देवी, सुरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र रघुवंशी, दीपक रघुवंशी, अमर नाथ, नंदलाल, सोहन रघुवंशी, रोहित उपस्थित रहे।