फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अनियंत्रित होकर पलटा बोर करने वाला ट्रक, एनएच पर वाहनों की धीमी हुई रफ्तार

विज्ञापन
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी के कलोल गांव के समीप पलटे ट्रक को उठाती क्रेन मशीन। 
विज्ञापन
कुमारहट्टी के पास कलोल गांव के समीप पेश आया हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन की मदद से बहाल सुचारू की यातायात व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कुमारहट्टी के समीप कलोल गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां शिमला की ओर जा रहा बोर करने वाला एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। ट्रक के बीच सड़क पर पलटने के कारण छोटे वाहन तो जैसे-तैसे निकलते रहे, लेकिन बड़े वाहनों और बसों की आवाजाही धीमी हो गई। इस कारण कुमारहट्टी से सोलन की ओर जाने वाले वाहनों की बीच-बीच में कतारें लगती रहीं। पुलिस जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 9:00 बजे हुआ। ट्रक चालक ने बताया कि जैसे ही वह कलोल गांव के पास पहुंचा, अचानक सामने से गलत दिशा में एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और भारी-भरकम मशीन सहित ट्रक सड़क पर ही पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लदे बोरिंग के 6-7 भारी पाइप उछलकर सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गए। गनीमत रही कि ये पाइप नीचे लगे डंगे पर ही अटक गए। यदि ये पाइप डंगे को पार कर जाते, तो सीधे नीचे शमलेच टनल से कुमारहट्टी की ओर जाने वाली सड़क पर गिर सकती थे, जिससे नीचे से गुजर रहे वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। हादसे की सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक को सीधा करने के लिए दो बड़े हाइड्रा बुलाए गए, लेकिन सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन के कारण ट्रक को उठाना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद छोटी क्रेन और तकनीकी सूझबूझ की मदद से करीब दोपहर 1:00 बजे ट्रक को सीधा किया जा सका। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब ट्रक को किनारे किया गया, तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें