बाइक को भी लिया चपेट में, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ी कार, चालक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर पुलिस नाके के दौरान रुकने का इशारा नजरअंदाज कर एक काली कार चालक ने बैरिकेड्स तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान कार ने पुलिस के बैरिकेड्स को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने कार का पीछा कर कुछ दूरी पर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।