फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम दाम पर नहीं बेचेंगे गेहूं बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। कृषि विभाग की ओर से गेहूं के बीज के दाम न बढ़ाने पर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने गेहूं देने से इंकार कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरकार बाहरी राज्यों से 24 रुपये प्रतिकलो के हिसाब से बीज खरीद रही है, लेकिन यहां के किसानों 20 रुपये का भाव दिया जा रहा है। वहीं किसानों को बीज का भुगतान मौके पर न हो कर चार माह बाद किया जाता है। इससे किसान विभाग को गेहूं देने की बजाए आटा मिलों को बेचने का मन बना रहे हैं।
कृषि विभाग ने बीबीएन में 350 किसानों का पंजीकरण करके गेहूं का फाउंडेशन बीज दिया था। किसानों ने अब इसे तैयार कर लिया है। पिछले एक माह से किसान मूल्य निर्धारित होने का इंतजार में थे, लेकिन सरकार पुराने रेट पर ही बीज खरीद रही हैं।
विज्ञापन

किसान अवतार सैणी, हरभजन सिंह, कर्मचंद, अमर चंद, जोगिंद्र, जगत राम, तुला राम, श्याम लाल, बलविंद्र ठाकुर, जय किशन ने बताया कि सरकार ने पिछले वर्ष अन्य राज्यों से 24 रुपये प्रति किलो गेहूं का बीज खरीदा लेकिन इस वर्ष जब अपने किसानों को बीज तैयार किया तो उसे पुराने रेट पर खरीदा जा रहा है। किसानों ने 24 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज लगाया। 12-32-16 खाद डाली गई। इसके बाद देसी खाद, जमीन तैयार करने और बिजाई का खर्चा, सिंचाई, यूरिया, मजदूरी, घास मारने की दवाई, टिल्ट का स्प्रे, साढ़े तीन सौ रुपये पंजीकरण फीस, कटाई, थ्रेशिंग के खर्चे के अलावा सैंपल की फीस पचास रुपये के अलावा भाड़ा, मजदूरी शामिल है। अससे बीज के गेहूं की 19 रुपये प्रति किलो से ज्यादा लागत आ रही है। किसानों ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में बीज के गेहूं के किसानों को 20 रुपये किलो रेट दिए जा रहे है। उन्हें 50 फीसदी राशि भी एडवांस दे दी गई है।
विज्ञापन

कोट
कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. वाईपी शर्मा बताया कि आचार संहिता के चलते इस वर्ष रेट निर्धारित नहीं हुए थे। इसके चलते पुराने रेट पर फिलहाल खरीदने के सभी खरीद केंद्रों को निर्देश दिए हैं। अगर रेट बढ़ता है तो बढ़ा हुई बकाया राशि किसानों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें