दाड़लाघाट (सोलन)। प्रशासन के आदेश के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने
दाड़लाघाट स्थित दो सीमेंट प्लांटों का निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दौरे के दौरान अधिकारी साथ लगते रौड़ी गांव में नहीं आए। जबकि ग्रामीण अधिकारियों का इंतजार करते रहे।
रौड़ी वार्ड सदस्य जगदीश शर्मा, प्रेम लाल शर्मा, देवीचंद शर्मा, संतराम शर्मा, मेहर चंद शर्मा, बालक राम, किरपा राम आदि का आरोप है कि उद्योग की मशीनें उनके गांव में लगी हैं। वहीं पर प्रदूषण जांच होनी थी। बावजूद इसके अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का दावा है कि दोपहर एक बजे उन्होंने मोबाइल पर फोन भी किया गया उनका इंतजार ग्रामीण कर रहे हैं। उनकी समस्याएं को सुना जाए। इस पर जवाब मिला कि वह परवाणू रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी उस समय वह उद्योग में ही थे। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी भी की। कंपनी के साथ मिली भगत का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव शिमला को भी भेज दी गई है। इस बारे में प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के आरओ बृज भूषण ने कहा कि वह रूटीन चेकिंग पर गए थे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या के बारे में पता नहीं था। यदि कोई समस्या होगी तो उसे प्रमुखता से दूर किया जाएगा।