फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी/कसौली (सोलन)। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने दून विस क्षेत्र की पट्टा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री से स्टाफ और चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री ने ओपीडी रजिस्टर जांचा। पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाआें को लेकर रोगियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री जोहड़ी स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद वापस पट्टा आ रहे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सचिव हमेंद्र ठाकुर भी थे। जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य एवं पट्टा पूर्व उपप्रधान आशीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह पट्टा में निजी कार्यक्रम के तहत जोहड़ी जी मत्था टेकने गए हुए थे। जोहड़ जी गुरुद्वारा से वापस आते हुए बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह साढ़े दस बजे पीएचसी पट्टा में पहुंच गये, वहां इलाज करने आए मरीजों से पीएचसी में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डाक्टर और स्टाफ की उपस्थित समेत अस्पताल का ओपीडी रजिस्टर भी जांचा। पीएचसी के चिकित्सक डा. अशीष ने स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण की पुष्टि करते हुए बताया कि वह निजी दौरे पर थे। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोहड़जी साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाया। उसके उपरांत उन्होंने पीएचसी पट्टा तथा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद रोगियों को हाल चाल जाना। दून मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा व जिला कांग्रेस सचिव आशीष शर्मा ने बताया कि वह निजी दौरे पर थे, कुछ समय के लिए पट्टा में रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें