बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने लोधी माजरा पंचायत के रतोंवाला गांव से एक दुकान पर कार्य करने वाले व्यक्ति से चूरा पोस्त बरामद की। पुलिस ने आरोपी को नालागढ़ की अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
रतोंवाला निवासी गुरमीत सिंह लोधी माजरा में एक करियाना की दुकान में काम करता था। गुरमीत दुकान की आढ़ में चूरा पोस्त बेचने के कार्य भी करता था। पुलिस को दुकान से चूरा पोस्त बेचने की सूचनाएं मिल रही थी। इस पर बद्दी पुलिस ने दुकान में छापामारी की।
छापे मारी के दौरान पुलिस ने दुक ान में अवैध रूप से रखी एक किलो सौ ग्राम चूरा पोस्त बरामद की। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति से इसे बेचने का परमिट मांगा को उसके पास कुछ नहीं थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गुरमीत सिंह की शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया। रविवार को उसे नालागढ़ की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।