फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने नौणी विवि में परीक्षा हॉल का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के परीक्षा हॉल का लोकार्पण रविवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर किया। इसका निर्माण 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस परीक्षा हॉल में 540 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता के अतिरिक्त स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए दो प्रयोगशालाओं सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने विश्वविद्यालय में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स स्टेडियम की आधारशिला भी रखी। इसके निर्माण पर 1.21 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। स्टेडियम में एक पवेलियन भवन के साथ बैठने की व्यवस्था और अन्य अधोसंरचना सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की ओर से विकसित नर्सरियों का अवलोकन किया और इसमें गहरी रुचि दिखाई। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, विधायक डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचसी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें