फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में दाड़लाघाट ने घणागुघाट को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल में दाड़लाघाट ने घणागुघाट को हरा जीता फाइनल
विज्ञापन

मांगल में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल में चल रही अंडर -14 खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। धुंदन जोन से आए 24 स्कूलों के 302 खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। जिला सोलन के एडीपीईओ भारत भूषण भारद्वाज ने प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। प्रतियोगिताओं के मुकाबलों में वॉलीबाल में रावमापा दाड़लाघाट ने रावमापा घणागुघाट को हराकर विजय हासिल की। कबड्डी में रावमापा घणागुघाट ने रावमापा सरयांज को हराकर बाजी मारी। खो-खो में हाई स्कूल हनुमान बड़ोग ने रावमापा घनागुघाट को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बैडमिंटन में हाई स्कूल बसंतपुर की टीम घनागुघाट को हराकर विजयी रही। योग में हाई स्कूल कराड़ घाट ने रावमापा सरयांज को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं में बेस्ट टर्न आउट रावमापा मांगल को चुना गया। खेल समापन समारोह में एसएमसी प्रधान दित्तु राम मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने विजय टीमों को बधाई दी। मुख्यातिथि मस्तराम ने विद्यालय को 31 हजार की राशि दान दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें