फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
अर्की में पेंशनर की बैठक लेते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। उपमंडल अधिकारी अर्की के सभागार में उपमंडल अधिकारी छवि नांटा की अध्यक्षता में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें सड़क, स्वास्थ्य, पानी और टेलीफोन से संबंधित समस्याओं के बारे में उपमंडलाधिकारी को अवगत करवाया गया। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण के दौरान टेलीफोन की तारों की अव्यवस्था के चलते लोगों को भारी दिककतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नागरिक चिकित्सालय अर्की में काफी समय से बंद पड़ी सरकारी दुकान को खुलवाने का आग्रह किया गया। बैठक में अर्की नगर पंचायत के तहत सीवरेज अव्यवस्था का मुद्दा भी छाया रहा। पेंशनरों ने मांग की कि जगह-जगह से टूटे पाइपों को जल्द दुरुस्त किया जाए। उपमंडल अधिकारी ने पेंशनरों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें