फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन, बीबीएन और अर्की में उत्साह के साथ टैलेंट हंट परीक्षा देने पहुंचे छात्र

विज्ञापन
अमर उजाला और एपीजी युनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
अमर उजाला और एपीजी युनिवर्सिटी के सहयोग से टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन रविवार को सोलन जिला में किया गया। सोलन, अर्की और बीबीएन में आयोजित हुई परीक्षा में उत्साह के साथ छात्रों ने हिस्सा लिया।

दसवीं और दस जमा दो के छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा ठीक 12 बजे शुरू हुई। दो बजे तक छात्र परीक्षा भवन में प्रश्नपत्र हल करते नजर आए। सोलन में परीक्षा का आयोजन शेड्स कॉलेज में किया गया था। यहां 84 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें से 59 विद्यार्थी दसवीं के जबकि 25 विद्यार्थी दस जमा दो कक्षा के थे। शेड्स होटल मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरपर्सन सुनीता ठाकुर की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। उन्होंने अमर उजाला व युनिवर्सिटी के इस प्रयास की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हिमाचली छात्रों को आगे बढ़ने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन


परीक्षा में नारायण सिंह ठाकुर, अध्यापक शशिकांत पांडेय, अनूप कुमार, सोनिका सिंह, दीपा व लता देवी ने योगदान दिया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने परीक्षा को खुद के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें परीक्षा देने से नई ऊर्जा मिली है। भविष्य में उन्हें ऐसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना होगा। इसका अनुभव उन्हें इस परीक्षा ने दिया है।
विज्ञापन


बीबीएन में आयोजित परीक्षा में 576 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। नवआदर्श स्कूल बद्दी में 226 और अल्पाइन स्कूल में 350 बच्चों ने परीक्षा दी। प्रदेश भर के 35 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बीबीएन के तहत दो निजी स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित हुई। इस अकादमिक स्कॉलरशिप परीक्षा में से विद्यार्थियों का चयन होगा, जिन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें