फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी से हुई एनएसएस शिविर की शुरूआत

विज्ञापन
विद्यालय भवन के चारों और के भाग की सफाई की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन में एनएसएस शिविर में प्रभात फेरी निकाली गई। स्वयंसेवियों ने श्रीराम मंदिर में कीर्तन किया। व्यायाम तथा परेड के बाद स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की।
विज्ञापन


विद्यालय भवन के चारों और के भाग की सफाई की गई। शौचालयों तथा पानी की टंकियों के आसपास की स्वच्छता की गई। विद्यालय मैदान में कागज और प्लास्टिक के कचरे को उठाकर कूड़ादान में डाला गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्वयंसेवियों के कार्य को सराहा। बौद्धिक सत्र में माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत कला अध्यापक विद्यासागर शर्मा ने स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों की जानकारी दी। इन्हें जीवन में अपनाने का प्रयास करने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी सुमन बट्टू, रामस्वरूप गौतम, संतोष कुमार, जितेंद्र चंदेल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें