फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव के लिए कल्याणकारी आधार है रामकथा-आचार्य पवन

विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : self
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। फ्रेंड्स कालोनी में चल रही रामकथा में आचार्य पवन कुमार शर्मा ने कहा कि श्रीरामकथा ही मनुष्य का कल्याणकारी आधार हैं। भगवान श्रीराम ने जो आदर्श मानव को दिए हैं उन्हें हमें जीवन में अपनाना चाहिए तभी भारत में राम राज्य की स्थापना होगी। कहा कि अपने मर्यादित अवतार में भगवान श्री हरि आदर्श की स्थापना करते हैं और अपने पिता राजा दशरथ के वचन के अनुपालन के लिए जंगल का राज्य स्वीकार किया। 14 सालों का वनवास ग्रहण करके अपने पूर्वजों के आदर्श को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने आदर्शों को भुलाकर काम क्रोध मद लोभ अहंकार के अधीन हो जाता है और अपने माता पिता को उल्टे बनवास अर्थात वृद्धाश्रम में भेज देता है। कथा के आयोजक नरेंद्र पुरी ने कहा कि रविवार को कथा विराम होगा। इस दिन सुबह 11 बजे हवन की पूर्णाहुति होगी और इसके बाद तीन बजे से भंडारा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें