फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक के उपचार पर चर्चा की

विज्ञापन
सूबे के सभी 32 अस्पतालों में सरकार यह सुविधा मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
सोलन। सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सोसाइटी ऑफ होम्योपैथिक के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल होम्योपैथिक सेमीनार का आयोजन किया गया। केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद् के सदस्य अनिरुद्ध वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने होम्योपैथिक के उत्थान पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवा चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सेमीनार के तकनीकी सत्र में डॉ. पवन पारिख ने आधुनिक जीवन शैली के रोग एवं होम्योपैथिक उपचार पर अपने विचार व्यक्त किए। आधुनिक जीवन शैली समाज को रोग ग्रस्त बना रही है और हो योपैथिक पद्धति से कैसे इसका निवारण संभव है। इसके उपरांत डॉ. विमल धवन ने होम्योपैथिक में रुबिकटा की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने हड्डियों एवं जोड़ों के रोगों में होम्योपैथिक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. एसपी यादव और डॉ कश्मीरा सिंह इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. अंकित दुबे ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें