फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के यातायात जाम से अभी नहीं मिलेगी राहत

विज्ञापन
शहर में लगा यातायात जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोलन। शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहे शामती-आंजी बाईपास का कार्य जल्द पूरा होता नजर नहीं आ रहा। लोगों को अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। बाईपास के लिए जंक्शन बनाने को कुछ और जमीन की जरूरत होगी। इसके लिए अभी तक औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। जमीनी कार्रवाई पूरी करने के लिए प्रभावित लोगों को सूचना दे दी है। हालांकि बाईपास के लिए जमीनी पहले ही अधिगृहीत की जा चुकी है। लेकिन आंजी में जिस स्थान पर यह मार्ग फोरलेन से जुड़ेगा वहां पर जंक्शन का होना जरूरी है। इसके लिए बाईपास निर्माण को इस स्थान पर 25 मीटर जमीन की आवश्यकता है जिसमें से 12 मीटर जमीन विभाग के नाम हो चुकी है। बाईपास के निर्माण के लिए जिस क्षेत्र से खुदाई की जा रही है वहां की जमीन काफी कमजोर है जिसके चलते सड़क के दोनों ओर डंगे लगाने भी जरूरी हैं।
विज्ञापन

बाईपास के निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें करीब पांच किलोमीटर की दो लाइन की सड़क बनेगी। इसे पूरा करने की समय अवधि दिसंबर 2018 तय की है। शामति से आंजी तक बनने वाले दो लाइन इस बाईपास से शहर सहित राजगढ़ रोड पर लगने वाले यातायात जाम से निजात मिलेगी। वर्तमान में राजगढ़ की तरफ से चंडीगढ़ के लिए जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन सोलन शहर से होकर जाते हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बढ़ जाती है। चंडीगढ़ से आने वाले वाहन भी राजगढ़ के लिए यहीं से गुजरते हैं लेकिन बाईपास निर्माण के बाद चंडीगढ़ और राजगढ़ जाने वाले सभी वाहन शहर में प्रवेश करने के बजाय बाहर से ही निकल जाएंगे। इससे शहर में वाहनों की आवाजाही घटने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। शहर में लगने वाले लंबे जाम से राहत के साथ लोगों का करीब आधे घंटे का सफर भी घटेगा। अभी आंजी से शामती तक पहुंचने में बड़े वाहनों को जाम में फंसने से करीब पौने या एक घंटे का समय लग जाता है।

बागवानों और किसानों को मिलेगी सुविधा
बाईपास निर्माण कार्य से शिमला सहित सेब बागवानों और किसानों को भी लाभ मिलेगा। शिमला से चंडीगढ़ को अपना उत्पाद लेकर जाने वाले बागवान और किसान शिमला के कुफरी से कुफरी चायल होते हुए गोड़ा मार्ग, गिरिपुल होते हुए इस बाईपास मार्ग से शामती से होकर सीधे चंडीगढ़ जा सकते हैं। वर्तमान में इस मार्ग से आने वाले छोटी और बड़ी सेब से लदी गाड़ियां सोलन शहर से होते हुए बाहरी राज्यों के लिए जाती हैं। इसके चलते शहर में जाम की समस्या अधिक हो जाती है।
विज्ञापन


पुल का भी होगा निर्माण
बाईपास को ज्यादा न घुमाते हुए इसे छोटा और कम घुमाव का बनाने के लिए इसके लिए शामती के पास स्थित नाले पर एक 25 मीटर स्पेन के पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे वाहनों को बिना घुमाव के सफर को करने में सुविधा मिलेगी वहीं इससे बाईपास का सफर भी थोड़ा कम हो जाएगा।

जमीनी कार्रवाई में लग रहा समय
लोनिवि के एससी अजय गुप्ता ने बताया कि फोरलेन कार्य चल रहा है। कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए कुछ स्थानों सहित एक जंक्शन के निर्माण के लिए जमीनी कार्रवाई चल रही है। इसके लिए प्रभावितों से बातचीत चल रही है। यदि समय रहते जमीनी कार्रवाई पूरी हो जाती है तो इसका निर्माण कार्य भी निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें