फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कार्य में जुटे जेसीबी और टिप्पर जब्त

विज्ञापन
mining
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। क्षेत्र के ढमयारी में अवैध खनन करने पर पुलिस ने एक जेसीबी और टिप्पर को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक कंडाघाट की पंचायत क्वारग के ढमयारी में एक व्यक्ति पत्थर और मिट्टी का अवैध खनन कर रहा था। इसकी सूचना तहसीलदार कंडाघाट संजीत शर्मा ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में जुटे एक टिप्पर और जेसीबी मशीन को जब्त कर संबंधित व्यक्ति का माइनिंग एक्ट के तहत चालान काटा। कंडाघाट थाना के प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि तहसीलदार कंडाघाट ने अवैध खनन बारे सूचना दी थी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान खनन कार्य में जुटे लोगों से एक जेसीबी मशीन और टिप्पर को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में भी ऐसे ही अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कहीं कोई खनन कार्य करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। कहा कि अवैध और अवैज्ञानिक खनन ही बरसात के दिनों में भूस्खलन का खतरा रहता है। ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई करने से लोगों को आने वाले खतरा से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें