फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डाइट सोलन में प्रदेश के पांच जिलों के लिए 90 ट्रेनर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित होंगे प्रदेश के शिक्षक
विज्ञापन

छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा को रोचक बनाने पर भी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्री प्राइमरी स्कूलों में छोटे बच्चों को बढ़ाने के लिए जेबीटी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला पोस्ट टेस्ट के साथ संपन्न हो गई। कार्यशाला शुरू होने से पहले भी अध्यापकों का प्री टेस्ट लिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेनिंग के दौरान अध्यापकों ने कितना और क्या सीखा का पता लगाना रहा। शिविर में प्रदेश के पांच जिलों से 90 जेबीटी शिक्षक और प्राध्यापकों ने भाग लिया। यह प्रतिभागी अपने-अपने जिले के अन्य अध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसमें बच्चों को खेल-खेल शिक्षा को रोचक बनाने पर चर्चा करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यशाला का संचालन डाइट सोलन की ओर से किया गया। कार्यशाला में प्री प्राइमरी शिक्षकों को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने, बच्चों का शारीरिक, सामाजिक, भाषाई, बौध्दिक, भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। अध्यापकों की ओर से बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार की जाएगी और बच्चों के साथ उसका उपयोग कैसे किया जाए, इस पर चर्चा की गई। डाइट की ओर से जिला समन्वयक विनय शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में केआरपीसी तैयार किए गए हैं। जो अपने-अपने जिले में अन्य शिक्षकों को भी इसके प्रति जानकारी प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें