फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर की 26 पंचायतों में मतदान के लिए 9 कमेटियां गठित

विज्ञापन
विकास खंड धर्मपुर में आयाेजित चुनाव रिहसल बैठक के दौरान मौजूद अ​धिकारी। विभाग
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय धर्मपुर में हुई चुनावी अंतिम रिहर्सल
विज्ञापन

पारदर्शिता व निष्पक्ष चुनाव करवाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड कार्यालय धर्मपुर में शनिवार को विकास खंड कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड अधिकारी धनीराम पंवर ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही हैंडबुक भी वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि हर सहायक निर्वाचन अधिकारी चुनावों को पारदर्शिता व निष्पक्ष करवाने का संकल्प लें, ताकि चुनावों में व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने बताया कि 5 मई को सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव सामग्री देकर संबंधित पंचायतों के लिए रवाना किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी को मतदाता बूथों की जांच करनी होगी। मतदान केंद्र, सुरक्षा, प्रशिक्षण मतदान केंद्र के स्टाफ को जांचने बारे जरूरी निर्देश दिए गए। इस मौके पर 9 कमेटियों का गठन किया गया। विकास खंड धर्मपुर की 26 पंचायतों में मतदान केंद्र से लेकर मतदान व मतदान के रिजल्ट घोषित होने तक सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, राकेश चौहान व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें