सोलन मालरोड पर मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। संवाद
प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ जिला इकाई सोलन के बैनर तले निकाली विरोध रैली
शिक्षकों ने एकजुट होकर की नारेबाजी, स्कूलों जेबीटी के पदों को भरने का किया आग्रह
रैली में 10 शिक्षा खंड के प्राथमिक शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों को कांप्लेक्स सिस्टम में जोड़ने के फैसले के खिलाफ शिक्षकों का विरोध जारी है। रविवार को जिला मुख्यालय में करीब 850 प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर एकजुट होकर नारेबाजी की और सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो राज्य स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ, जिला इकाई सोलन के बैनर तले निकाली गई रैली में 10 शिक्षा खंडों के शिक्षक शामिल हुए। रैली पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर बाईपास पर संपन्न हुई। रैली के दौरान शिक्षकों ने मांग की कि प्राथमिक स्कूलों को कांप्लेक्स सिस्टम से अलग किया जाए और स्कूलों का संचालन पहले की तरह किया जाए, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव रजनीश और जिला अध्यक्ष सुच्चा सिंह ने कहा कि कांप्लेक्स सिस्टम का विरोध किया जा रहा है और इसे जल्द खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सीएचटी और एचटी की पोस्ट समाप्त कर दी गई है, जबकि स्कूलों को सीबीएससी में बदलने के कारण शिक्षकों को अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ रहा है। जेबीटी की भर्ती लंबे समय से रुकी होने के कारण कई स्कूलों में पोस्ट खाली हैं। एक शिक्षक पर पांच कक्षाओं को पढ़ाने का दबाव है और प्री-प्राइमरी स्कूलों की जिम्मेदारी भी जेबीटी शिक्षकों को दी गई है। उन्होंने कहा कि प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने से पहले एनटीटी अध्यापकों की भर्ती जरूरी है, ताकि बच्चों को आराम से पढ़ाई करवाई जा सके।शिक्षकों ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अतिरिक्त बोझ उनके मनोबल को गिरा रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए ताकि आगामी प्रदर्शन की जरूरत न पड़े। शिक्षकों ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अतिरिक्त बोझ उनके मनोबल को गिरा रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए ताकि आगामी प्रदर्शन की जरूरत न पड़े।
सोलन मालरोड पर मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। संवाद