नंदपुर स्थित बीटा ड्रग कंपनी में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदातों को फूल देकर सम्मानित करते ह
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नंदपुर स्थित बीटा ड्रग कंपनी में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी रणजीत ठाकुर ने किया। शिविर में पांच महिलाओं समेत 85 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में एकत्रित किया गया रक्तदान को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल को भेजा गया। रक्तदान शिविर में गौरव चावला व संजीव शर्मा ने नौवीं बार, विकास कुमार ने सातवीं बार, कपलेश ने छठी बार रक्तदान किया। श्री शिव कांवड महासंघ चैरीटेबल ट्रस्ट पंचकूला की टीम रक्तदान एकत्रित किया। कंपनी के एमडी राहुल बतरा व अरुण बतरा अपने पिता स्वर्गीय जीव दास बतरा की याद में हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाते हैं। इसी के तहत नंदपुर स्थित बीटा ड्रग, एडले फार्मूलेशन झाड़माजरी व एडले लेब डेराबस्सी में एक साथ शिविर लगाया गया। शिविर में चैंबर आफ कामर्स हिमाचल प्रदेश के सलाहकार देवव्रत यादव विशेष अथिति उपस्थित हुए। इस मौके पर कलर्स इंडिया कंपनी के प्लांट हेड राधा गोबिंद मंत्री, एचआर हेड प्रेम लता भावसार, निर्मल शम्मी और बीटा ड्रग की एचआर हेड रीता चौहान, अंकित कुमार व कलपेश स्थित रहे।