फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन के 18 स्कूलों में दबिश देकर औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत नालागढ़ उपमंडल के निजी स्कूलों के मापदंडों को जानने के लिए शिक्षा विभाग की टीम ने औचक दबिश देकर यहां खामियों की जांच की। प्रारंभिक उपनिदेशक श्रवण कुमार की अगुवाई वाली टीम में प्रधानाचार्य दयाल सिंह, मुकेश कुमार और अधीक्षक हेमराज शामिल रहे। दो दिनों की कार्रवाई में टीम ने 18 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

बुधवार को इस टीम ने 11 जबकि मंगलवार को सात स्कूलों में जाकर दबिश दी। यहां खामियां और दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधी निर्धारित पपत्र को भरकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस टीम ने नालागढ़ के निजी स्कूलों सर्वहितकारी भाटियां, केआरके पब्लिक स्कूल, विवेक पब्लिक स्कूल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर, डीवीपीएस, अल्पाईन पब्लिक स्कूल, न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल, सुरेंद्रा स्कूल, गीतांजलि स्मार्ट स्कूल, सुखमणि, सनराइज बरूणा, चौहान पब्लिक स्कूल पटेड़ मियाणी, शिवालिक स्कूल पंजैहरा, आर्यन पब्लिक स्कूल झिड़ीवाला, बीएम जैन स्कूल, गुरु आचरण विद्यालय में खामियों और सुविधाओं की जांच की।

इस टीम ने विद्यार्थियों को मुहैया करवाए जा रहे शैक्षणिक परिवेश, बसों की व्यवस्था और उनके परमिट, स्कूलों में दी जाने वाली स्टेशनरी और अन्य सामग्री देने, स्कूलों की मान्यता से संबंधित पहले से तैयार प्रपत्र के मुताबिक इनकी छानबीन की। वहीं, इन प्रपत्रों को भरा गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक श्रवण कुमार ने कहा कि निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं और यहां पाई जाने वाली खामियों के साथ अन्य सभी मदों की जांच की गई और निर्धारित प्रपत्र को भरा गया है। उन्होंने कहा कि सभी निजी स्कूलों में यह निरीक्षण किए जाएंगे और खामियों को निर्धारित प्रपत्र में भरकर उन्हें कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें